भाजपा प्रत्याशी त्रिवेन्द्र व नगर विधायक मदन ने किया मतदान

दोनों नेताओं ने चुनावी क्षेत्र का भ्रमण कर स्थिति की जानकारी जुटाई
विजय चिह्न बनाकर खुशी का इजहार करते हुए लोगों का किया अभिवादन
हरिद्वार

नगर विधायक मदन कौशिक और भाजपा लोकसभा प्रत्याशी त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने मतदान के बाद अपने समर्थकों के साथ विजय चिह्न बनाकर जीत के सकेंत देते हुए लोगों से मतदान की अपील की। भाजपा प्रत्याशी ने अपने क्षेत्र में अपना मत देने के बाद अपने समर्थकों के साथ अपने चुनावी संसदीय क्षेत्र का भ्रमण करते हुए अपने कार्यकर्ताओं व नेताओं से मुलाकात करते हुए स्थिति की जानकारी ली। वहीं नगर विधायक मदन कौशिक ने भी वोट डालने के बाद चुनावी क्षेत्र का दौरा किया और स्थिति की जानकारी लेते हुए अपने समर्थकों से स्थिति का हाल जाना। बताया जा रहा है कि भाजपा प्रत्याशी त्रिवेन्द्र सिंह रावत और नगर विधायक मदन कौशिक चुनावी क्षेत्र का भ्रमण करने के बाद अपनी स्थिति का आंकलन करने के बाद संतुष्ट नजर आये। जिनके चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। जिन्होंने अपनी खुशी का इजहार भी विजय चिन्ह बनाकर लोगों के अभिवादन करते हुए दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *