प्रोफेशनल लॉन टेनिस एकेडमी में नवीं स्टेट क्ले कोर्ट चैम्पियनशिप का समापन

इशानिया सिंह ने हासिल किया दोहरा खिताब
देहरादून ,

प्रोफेशनल लॉन टेनिस एकेडमी देहरादून में आज नवीं स्टेट क्ले कोर्ट चैम्पियनशिप का समापन हुआ। समापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में 26/11 मुंबई हमलों के हीरो रहे रिटायर्ड ब्रिगेडियर वीएसएम गोविंद सिंह सिसोदिया ने शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने विजेता और उपविजेताओं को सम्मानित किया और खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। इस अवसर पर इशानिया सिंह ने दोहरा खिताब हासिल किया और उन्हें पुरस्कार प्रदान किया गया। इस अवसर पर टूर्नामेंट में वैल्हम ब्वाॅयज स्कूल, दून इंटरनेशनल स्कूल, दून इंटरनेशनल स्कूल रिवर साइड, आर्यन स्कूल और डीपीएस समेत कई स्कूलों के 90 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इस अवसर पर अंडर 10 के पुरूष वर्ग में शिवांश रावत विजेता रहे, जबकि युवराज उप विजेता रहे और इस दौरान महिला वर्ग में इशानिया सिंह विजेता, वेदांती उप विजेता रही। इस अवसर पर अंडर 12 के पुरूष वर्ग में रुशील सिंघल विजेता रहे जबकि दक्ष उप विजेता रहे और महिला वर्ग में ईशानिया सिंह ने विजेता होने का गौरव हासिल किया और सेहर सरन उप विजेता रही। इस अवसर पर चैम्पियनशिप के अंडर 14 के पुरुष वर्ग में आरुष मंगल विजेता रहे और अर्णव गर्ग उप विजेता रहे। इस अवसर पर इसी ग्रुप के महिला वर्ग में दिव्या कुमावत विजेता रही और वैष्णवी बिष्ट उप विजेता रही। इस अवसर पर अंडर 16 के पुरूष डबल्स वर्ग में आरुष व आरव की जोडी विजेता रही, जबकि अर्चित-शौर्या की जोड़ी उपविजेता रही। इस दौरान इसी के चलते हुए महिला डबल्स में दीया व सिहर की जोड़ी विजेता रही और वैष्णवी एवं हरमेहर की जोड़ी उप विजेता रही। इस अवसर पर खिलाड़ियों के अभिभावक भी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *