हरिद्वार ,
कोतवाली लक्सर पुलिस ने क्षेत्र में गश्त के दौरान तीन संदिग्धाों को दबोचा है। जिनके पास से दो 315 बोर के तमंचे व जिंदा कारतूस बरामद किये हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। जिनको मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। कोतवाली लक्सर पुलिस के मुताबिक पुलिस बीती शाम को क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान पुलिस ने अलग-अलग क्षेत्रों से तीन संदिग्धों को दबोचा है। जिनके पास से पुलिस ने दो 315 बोर के तमंचे व जिंदा कारतूस बरामद किये हैं। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना नाम अनस पुत्र नसीम निवपासी खण्डजा कुतुबपुर कोतवाली लक्सर हरिद्वार, शाहरूख पुत्र मुराद अली निवासी लक्सरी हरिद्वार और जुल्फकार पुत्र खलील निवासी ग्राम खण्डजा कुतुबपुर कोतवाली लक्सर हरिद्वार बताया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। जिनको मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।