देहरादून ,
पुलिस चैकी भटवाड़ी द्वारा एसडीआरएफ टीम को सूचित किया गया कि भटवाड़ी क्षेत्र में स्वारीगाड के पास एक वाहन यूके07एम-3262 दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में गिर गया है, जिसमें रेस्क्यू हेतु एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है। इस दौरान टीम के सदस्यों ने मौके पर पहंचकर देखा तो एक व्यक्ति जो अंदर फंसा रहा की मौत हो गई और एक घायल अवस्था में था। इस दौरान घायल व्यक्ति को चिकित्सालय पहंुचाया। इस दौरान सूचना प्राप्त होते ही एसडीआरएफ टीम एएसआई त्रिभुवन सिंह के हमराह मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। इस दौरान घटनास्थल पर पहुँचकर एसडीआरएफ टीम को ज्ञात हुआ कि उक्त वाहन में दो लोग सवार थे जो भटवाड़ी से गंगनानी की ओर जा रहे थे, जिनमें से एक व्यक्ति घायलावस्था में स्वयं ही बाहर निकल आया था जबकि दूसरा व्यक्ति वाहन के अंदर ही फंसा हुआ था। इस दौरान एसडीआरएफ टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए लगभग 50 मीटर गहरी खाई में रोप के माध्यम से उतरकर वाहन तक पहुँच बनायी जिसमें देखा कि दूसरा व्यक्ति वाहन के अन्दर ही फंसा हुआ था जिसकी मौके पर ही मौत हो गयी थी। इस दौरान एसडीआरएफ टीम द्वारा कड़ी मशक्कत करते हुए उक्त व्यक्ति के शव को वाहन से बाहर निकाला व स्ट्रेचर के माध्यम से वैकल्पिक मार्ग से होते मुख्य मार्ग तक लाकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया। टीम के सदस्यों ने बताया कि घायल का नाम नवनीत सिंह पुत्र देवेंद्र सिंह, 32 वर्ष है जबकि मृतक व्यक्ति का नाम मोहन सिंह, उम्र 48 पुत्र नारायण सिंह है और दोनों ग्राम श्याबा जिला उत्तरकाशी के रहने वाले है।