ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 और यूसीसी पर तैयार की जायेगी खास रणनीतिः सीएम

भाजपा हाईकमान, केन्द्रीय मंत्रियों एवं उद्योगपतियों के साथ होगी मंत्रणा
नई दिल्ली / उत्तराखंड ,

प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि भाजपा हाईकमान, केन्द्रीय मंत्रियों और उद्योगपतियों के साथ मंत्रणा, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 और यूसीसी पर खास रणनीति तैयार की जायेगी। आज नई दिल्ली में पत्रकारों से वार्ता करते हुए सीएम धामी ने कहा कि उत्तराखंड के संबंध में बिजली विभाग से प्रस्ताव और उत्तराखंड समिट के माध्यम से जो उद्योगों में निवेश को इच्छुक है उत्तराखंड एक आदर्श निवेशक का स्थान बन गया है। उन्होंने कहा कि हमने बहुत सारा काम इस दिशा में किया है वहीं सौर ऊर्जा की भी नीति है। ढाई लाख करोड़ के एमओयू और पूर्व में 22 हजार करोड के एमओयू साईन किये गये। उन्होंने कहा कि निवेशकों के द्वारा प्रस्ताव आये हैं उद्योगपतियों से भी मुलाकात की जायेगी। उन्होंने कहा कि दिसंबर में प्रस्तावित ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट के लिए प्रदेश सरकार ने 2.5 लाख करोड़ रुपये का निवेश प्राप्त करने का लक्ष्य रखा है। राज्य में निवेश बढे, आर्थिक संसाधनों में वृद्धि एवं औद्योगिक वातावरण का सृजन हो, इसके लिए लैंड बैंक तैयार कर सिंगल विंडो सिस्टम को प्रभावी बनाया जा रहा है। एक प्रश्न के उत्तर में मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि बागेश्वर चुनाव को लेकर एक ऐसा चुनाव है जो असमय आ गया है। चन्दन राम दास चार बार के विधायक रहे हैं और जनता की सेवा की ओर विकास कार्यों को धरातल पर उतारा, उनके प्रस्तावित कामों को राज्य सरकार ने आगे भी बढाया है यह सरकार की प्राथमिकता है। उनकी पत्नी पार्वती दास चुनावी मैदान में हैं और वह भी विकास के लिए तत्पर व गंभीर रहती हैं। हजारों लोगों ने पार्वती दास के नामांकन में भाग लिया, वहीं जनता विकास के लिए भाजपा को ही वोट देगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *