सरोज शाह उत्तराखंड महिला कांग्रेस की नई महासचिव मनोनीत – uttarakhandawaaz.in

सरोज शाह उत्तराखंड महिला कांग्रेस की नई महासचिव मनोनीत

यह नियुक्ति महिला सशक्तिकरण और राजनीतिक उत्थान को बढ़ावा देने के लिए महत्वपूर्ण कदमः सरोज
देहरादून ,

अखिल भारतीय महिला कांग्रेस (एआईएमसी) की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा ने गैरसैंण चमोली की सरोज शाह को उत्तराखंड महिला कांग्रेस की नए महासचिव के रूप में नियुक्त किया है यह नियुक्ति महिला सशक्तिकरण और राजनीतिक उत्थान को बढ़ावा देने के लिए महत्वपूर्ण कदम है। इस अवसर पर सरोज शाह ने पूर्व में महिलाओं के उत्थान के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने अपने नेतृत्व में उत्तराखंड महिला कांग्रेस को मजबूत बनाने का प्रयास किया है। गैरसैंण राजधानी की मांग को लेकर उन्होंने कई बार आंदोलन किये, जिसकी वजह से उन्हें जेल भी जाना पड़ा है तथा उन पर अनेक मुकदमें भी दर्ज किए गए। इस अवसर पर सरोज शाह ने अपने नए दायित्व को स्वीकार करते हुए महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा व प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला का आभार प्रकट करते हुए कहा कि वह कांग्रेस की मजबूती के लिए जी जान से काम करेगी तथा आसन्न लोकसभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशी गणेश गोदियाल को जिताने में सहयोग प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि वह उत्तराखंड महिला कांग्रेस के साथ मिलकर महिलाओं के विकास और सशक्तिकरण के माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए काम किया जायेगा। उल्लेखनीय है कि सरोज शाह पूर्व में प्रदेश सचिव व जिला उपाध्यक्ष का दायित्व भी बखूबी निभा चुकी है वह गैरसैंण नगर पंचायत की निवर्तमान सभासद भी हैं।एआईएमसी की राष्ट्रीय अध्यक्ष अल्का लाम्बा ने इस नियुक्ति पर सरोज शाह को उनके नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *