टिहरी से भाजपा प्रत्याशी माला राज्यलक्ष्मी शाह का जनसंपर्क अभियान शुरू – uttarakhandawaaz.in

टिहरी से भाजपा प्रत्याशी माला राज्यलक्ष्मी शाह का जनसंपर्क अभियान शुरू

जनता से की पांच लाख मतों से जीत दिलाने की अपील
देहरादून ,

भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव के प्रत्याशियों की घोषणा के बाद अपना जनसंपर्क शुरू कर दिया है। आज भाजपा महानगर कार्यालय में टिहरी लोकसभा क्षेत्र प्रत्याशी माला राज्य लक्ष्मी शाह ने भाजपा के समर्थन में मतदान के साथ पांच लाख मतों से जीत दिलाने की अपील की गई है सभी ने पांच लाख मतों से जीत दिलाने का संकल्प लिया है। इस अवसर पर टिहरी लोकसभा क्षेत्र के बस्ती प्रमुख पूर्व राज्यमंत्री भगवत प्रसाद मकवाना द्वारा आयोजित कार्यक्रम में राजेन्द्र मोहन केसला, राजकुमार राजौरी एवं विनोद घाघट ने अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हुए। इस अवसर पर सांसद व प्रत्याशी माला राज्य लक्ष्मी शाह ने सभी को पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर इसके साथ ही उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भाजपानीत सरकार का बेहतर शासन चला रहे हैं और देश की जनता ने तीसरी बार नरेन्द्र मोदी को सत्ता पर बैठाने का मन बना लिया है। इस अवसर पर निवर्तमान मेयर सुनील उनियाल गामा एवं राजपुर रोड विधायक खजान दास ने कहा कि उत्तराखण्ड में ट्रिपल इंजन की सरकार ने चहंुमुखी विकास किया है स आवास योजना, उज्जवला योजना गैस कनेक्शन, आयुष्मान कार्ड के माध्यम से कई लोग लाभान्वित हुए हैं। इस अवसर पर टिहरी लोकसभा प्रभारी एवं पूर्व राज्यमंत्री विनय रोहिला ने टीम वर्क के साथ चुनाव में कार्य करने की अपील की है। इस अवसर पर बस्ती प्रमुख भगवत प्रसाद मकवाना दोहराया कि बाल्मिकी समाज के लाखों मतदाता उत्तराखण्ड में हैं और भाजपा में अपनी आस्था रखते हैं स जिसके परिणाम स्वरूप भाजपा का मत प्रतिशत बढ़ा है। उन्होंने कहा कि निकायों से लेकर राज्य में सफाई कर्मचारियों के हित में वेतन वृद्धि मानदेय बढ़ाने एवं अन्य सुविधाएं दिलाने सहित कई निर्णय लिए गए। इस अवसर पर कई कार्यकर्ता शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *