हरिद्वार ,
हरकी पैड़ी क्षेत्र में यात्रियों की जेब काटने की योजना बनाते चार जेब कतरों को पुलिस ने दबोचा है। जिनके पास से पुलिस ने एक-एक ब्लेड कटर बरामद किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। जिनको मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। कोतवाली नगर प्रभारी निरीक्षक कुंदन सिंह राणा ने बताया कि बीती शाम को पुलिस क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान हरकी पैड़ी क्षेत्र के समीप कांगड़ा घाट पुल नीचे कुछ संदिग्ध नजर आये। जोकि पुलिस के गश्ती दल को देखकर भाग खड़े हुए। जिन पर शक होने पर पुलिस ने उनका पीछा कर कुछ ही दूरी पर चार संदिग्धों को दबोच लिया। संदिग्धों की तलाशी लेने पर पुलिस ने उनके पास से एक-एक ब्लेड कटर बरामद किया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना नाम अनुराग पुत्र दीपक निवासी मोहल्ला गोंड चैक सलेमपुर नई दिल्ली, ललित कश्यप पुत्र शोभाराम निवासी रामलीला ग्रांउड के पास भीमगोडा हरिद्वार, गौरव गुंसाई ऊर्फ भोला पुत्र चांद प्रकाश निवासी जोगिया मंडी कोतवाली नगर हरिद्वार और अर्जुन पुत्र सुरेश निवासी बैरागी कैम्प कनखल हरिद्वार बताया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। जिनको मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
