बीजेपी कार्यालय का घेराव करने जा रहे एनएसयूआई कार्यकर्ताओं को रोका – uttarakhandawaaz.in

बीजेपी कार्यालय का घेराव करने जा रहे एनएसयूआई कार्यकर्ताओं को रोका

पुलिस ने पुतला जलाने से रोका, पुतले को लेकर हुई छीना झपटी
देहरादून ,

एनएसयूआई जिलाध्यक्ष प्रकाश नेगी के नेतृत्व में बीजेपी कार्यालय का घेराव करने के लिए जा रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस द्वारा बैरीकैडिंग लगाकर एनएसयूआई कार्यकर्ताओं को फुव्वारा चैक पर रोक दिया गया। इस तानाशाही सरकार के इशारों पर चल रही पुलिस द्वारा पुतला जलाने से रोका गया। इस दौरान पुलिस और एनएसयूआई कार्यकर्ताओं की तीखीं नोकझोंक हुई और पुतले को लेकर छीना झपटी भी हुई। इस दौरान जिलाध्यक्ष प्रकाश नेगी को गंभीर चोटें आई। इस दौरान जिलाध्यक्ष प्रकाश नेगी ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा लोकसभा चुनाव के ठीक पूर्व भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस एवं भारतीय यूथ कांग्रेस के बैंक अकाउंट फ्रीज करना निंदनीय है यह लोकतंत्र की हत्या करने जैसा है। उन्होंने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार पूर्णतः आने वाले लोकसभा चुनाव के लिए डरी हुई है हमारी मांग यही है कि फ्रीज किए गए बैंक अकाउंट्स को जल्द से जल्द सुचारू रूप से पुनः संचालित किया जाए। इस दौरान जिलाध्यक्ष प्रकाश नेगी, पूर्व महानगर महासचिव हरजोत सिंह, एनएसयूआई ब्लॉक अध्यक्ष सक्षम यादव, प्रांजल ने गिरफ्तारी दी। इस दौरान अनेकों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *