देहरादून ,
डोईवाला की जनता टाउन सीटी का विरोध अभी तक जन सभाओं के माध्यम से कर रही थी। लेकिन अब जनता का यह आक्रोश सड़कों पर भी देखा जा सकता है। संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले पिछले 6 दिनों से धरना प्रदर्शन कर रहे किसान आज अपने-अपने ट्रैक्टर लेकर सड़कों पर उतर गए। जिससे साफ जाहिर होता है कि डोईवाला की जनता टाउन सिटी के नाम पर अपनी एक इंच भी जमीन सरकार को देने के पक्ष में नहीं है। हालांकि सरकार डोईवाला में टाउन सीटी बनाए जाने से साफ इंकार कर रही है। लेकिन किसान सरकार के इस बयान को पूरी तरह झूठा बता रहे हैं। इसी मामले को लेकर आज सैकड़ो किसान अपने ट्रैक्टर लेकर सड़कों पर उतरे और तिरंगा रैली के माध्यम से जहां स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाया तो, वहीं टाउन सीटी के विरोध में सरकार को चेताने का काम भी किया। जनता के आक्रोश का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि डोईवाला में सुबह से हो रही बारिश के बावजूद भी सैकड़ों किसान ट्रेक्टर रैली में शामिल हुए, और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए किसानो की एकता को दर्शाया। इस दौरान किसान नेताओं ने कहा कि सरकार डोईवाला के किसानों की जमीन अधिकरण करना चाहती है, जिसको यहां के किसान किसी भी तरह नहीं होने देंगे। ओर सरकार के मंसूबों को पूरी तरह नाकाम करेंगे। साथ ही कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा के एक छोटे से आह्वान पर बड़ी संख्या में किसान अपने ट्रैक्टर लेकर इस रैली में शामिल हुए हैं, अगर सरकार अपनी मनमर्जी पर अडिंग रहेगी, तो किसान इससे भी बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होंगे।