मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का समान नागरिक संहिता के लिए जताया आभार
देहरादून ,
यूसीसी जल्दी प्रदेश में लागू हो इसके लिए सरकार द्वारा यूसीसी ड्राफ्ट को विधानसभा की पटल पर रखा गया। यह सौभाग्य है यूसीसी लागू करने वाला उत्तराखण्ड देश का पहला राज्य बनने वाला है। इस अवसर पर इसके लिए भाजपा मुख्यालय में कार्यकर्ताओं ने मिठाई बाँटकर हर्ष जताया एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित पूरी प्रदेश सरकार का आभार कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का समान नागरिक संहिता के लिए आभार जताया है मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में उत्तराखंड राज्य उच्च का कानून बनाकर एक मिसाल पेश कर रहा है । उनका कहना है कि भाजपा सरकार ने अपने संकल्प पत्र में समान नागरिक संहिता कानून बनाने का जिक्र किया था जिसको शत प्रतिशत पूरा किया जा रहा है। उनका कहना है कि भाजपा जो संकल्प लेती है उसे पूरा करती है। उनका कहना है कि यूसीसी का कानून पूरे देश के लिए एक मिसाल है एक नजीर है। उनका कहना है कि कानून बनने से सामाजिक न्याय में समानता आएगी। आपको बता दे कि भाजपा ने यूसीसी के बिल के पास होने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का सम्मान करने का भी प्लान तैयार किया है।
