यूसीसी का विधेयक सदन में रखते ही लगे भारत माता की जय और जय श्री राम के नारे
देहरादून ,
विधानसभा सत्र के दूसरे दिन सदन के पटल पर आरक्षण विधेयक और यूसीसी ड्राफ्ट रखे गये। जैसे ही यूसीसी का विधेयक सदन में रखा गया वहां पर भारत माता की जय के नारे, जय श्री राम के नारे गूंजने लगे। इस अवसर पर विपक्षी सदस्यों ने खड़े उठ कर व्यवस्था का प्रश्न उठाया और संसदीय कार्यमंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने सदन के पटल पर आरक्षण विधेयक रखा और राज्य आदोलनकारियो को राज्य सेवाओं के अधीन मिलने वाले 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण का लाभ मिलेगा। इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने की मांग है कि सदन के पटल पर रखा जाय यूसीसी का विधेयक, लेकिन विधेयक पर कल चर्चा हो और विपक्षी सदस्यों को ड्राफ्ट पढ़ने का मौका मिले। इस दौरान विपक्षी सदस्यों ने कहा कि सदन में नियम तार तार हो रहे है और सदन में प्रश्नकाल स्थगित होना दुर्भाग्यपूर्ण है। महंगाई, कानून व्यवस्था, किसानों को न्याय न मिलना दुर्भग्यपूर्ण, आज ऐसे गंभीर विषयों पर सरकार का ध्यान नहीं है। इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक प्रीतम सिंह ने सदन की नियमावली को लेकर सवाल उठाए है कहा कि राज्य सरकार नियमों का पालन नही कर रही है उन्होंने सचिव विधानसभा के द्वारा भेजे गए पत्र का उल्लेख किया। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य की मांग को स्वीकार किया और यूसीसी ड्राफ्ट पटल पर रखे जाने के बाद विधानसभा के सदस्यों को पढ़ने का समय दिया जाएगा।
