हाईटेंशन तार के टूटने से चपेट में आई गाय और भैंस, दोनों की मौत कई घरों में जला लाखों का सामान

रुड़की ,

रुड़की की गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के कृष्णा नगर में आज सुबह अचानक ही हाईटेंशन तार टूट कर गिर गई जिसकी चपेट में एक गाय और एक भैंस आ गई जिस कारण दोनों की ही मौत हो गई इसके साथ ही आसपास के कई घरों में भी लाखों का सामान जलकर राख हो गया पीड़ित परिवारों ने बिजली विभाग से मुआवजे की मांग की है
बता दे की कृष्णा नगर मोहल्ले में लोगों के घरों के पास से हाईटेंशन तार गुजर रही है जो पिछले काफी समय से जर्जर हालत में है इस हाईटेंशन तार के कारण यहां पर कई बार हादसे हो चुके हैं स्थानीय निवासियों का कहना है कि उनके द्वारा कई बार बिजली विभाग से इन तारों की शिकायत की गई है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई है आरोप है कि बिजली विभाग पूरी तरह से लापरवाह बना हुआ है जिस कारण यहां पर अक्सर हादसे हो रहे हैं इसी के चलते आज एक हाई टेंशन तार टूट कर गिर गई जिसकी चपेट में आने से एक गाय और एक भैंस की मौत हो गई और आसपास के कई घरों में लाखों का सामान जलकर राख हो गया पीड़ित परिवारों ने अब बिजली विभाग से मुआवजे की गुहार लगाई है इसके साथ ही हाई टेंशन तार को यहां से हटाने की भी मांग की है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *