कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, तीन घायल – uttarakhandawaaz.in

कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, तीन घायल

तीन लोग दिल्ली से पौड़ी शादी समारोह में सम्मिलित होने जा रहे थे
देहरादून ,

जनपद पौडी के गुमखाल के पास एक कार अनियंत्रित होकर दो सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी जिसमें सवार तीन घायल लोगों का एसडीआरएफ की टीम ने सफल रेस्क्यू कर उपचार के लिए चिकित्सालय पहंुचाया। यहां मिली जानकारी के अनुसार इस दौरान पुलिस चैकी सतपुली द्वारा एसडीआरएफ को सूचना प्राप्त हुई कि गुमखाल से सतपुली की ओर लगभग एक किमी. आगे एक कार अनियंत्रित होने से लगभग 200 मीटर गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है। इस दौरान सूचना प्राप्त होते ही मुख्य आरक्षी महावीर सिंह के हमराह एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम मय आवश्यक उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। इस दौरान एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुँचकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाते हुए कार में सवार तीन लोगों को रेस्क्यू कर मुख्य मार्ग तक पहुँचाया तथा प्राथमिक उपचार के उपरांत एम्बुलेंस के माध्यम से अस्पताल भिजवाया गया। इस दौरान वैगन आर कार डीएल3सीबीयू-3488 में सवार तीन लोग दिल्ली से पौड़ी एक शादी समारोह में सम्मिलित होने जा रहे थे जिस दौरान गुमखाल से आगे एक बैंड पर कार अनियंत्रित होने से ये हादसा हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *