पुस्ता ढहने से वाहन दुर्घटनाग्रस्त, सात घायल

पौड़ी

पौड़ी जनपद में हो रही भारी बारिश के चलते जहाँ सड़के लगातार बंद हो रही है वहीं दूसरी ओर सड़क दुर्घटनाएं भी बढ़ती जा रही है। जनपद पौड़ी में बीते रोज हुई दुर्घटनाओ के बाद आज गुरुवार को पौड़ी में एक सड़क दुर्घटना हुई है। कल्जीखाल ब्लॉक के खैरालिंग के समीप वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है जिसमें 7 लोग घायल हो गए है। पौड़ी के कल्जीखाल ब्लॉक के खैरालिंग के समीप एक वाहन पुस्ता ढहने से दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। नायाब तहसीलदार हरेंद्र खत्री ने बताया कि कल्जीखाल ब्लॉक से पौड़ी आ रहा वाहन सड़क पर बैक हो रहा था तभी पुस्ता ढहने से वाहन सड़क से नीचे जा गिरा जिससे वाहन में सवार 7 लोग घायल हो गए है जिन्हें उपचार के लिये घंडियाल अस्पताल ले जाया गया है जहाँ उनका उपचार चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *