ज्वालापुर से भारी मात्रा में शराब समेत तस्कर गिरफ्तार – uttarakhandawaaz.in

ज्वालापुर से भारी मात्रा में शराब समेत तस्कर गिरफ्तार

हरिद्वार ,

कोतवाली ज्वालापुर पुलिस ने क्षेत्र में गश्त के दौरान स्कूटी सवार एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से भारी मात्र में देशी शराब बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। जिसको मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। कोतवाली ज्वालापुर एसएसआई संतोष सेमवाल ने बताया कि पुलिस बीती शाम को क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान पुलिस के गश्ती दल ने भगत सिंह चैक पर स्कूटी सवार एक शराब तस्कर को दबोच लिया। जिसके पास से पुलिस ने 96 पव्वे देशी शराब के बरामद किये हैं। पूछताछ के दौरान शराब तस्कर ने अपना नाम आदित्य शर्मा पुत्र बसंत शर्मा निवासी गौशाला मोहल्ला नदी मुजफ्फरनगर हाल मोहल्ला कड़च्छ ज्वालापुर बताया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। जिसको मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। पुलिस ने शराब तस्करी में इस्तेमाल स्कूटी को सील कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *