राजपुर रोड से दिलाराम बाजार तक हटाया अतिक्रमण – uttarakhandawaaz.in

राजपुर रोड से दिलाराम बाजार तक हटाया अतिक्रमण

देहरादून ,

राजधानी में एक बार फिर से अतिक्रमण हटाओ अभियान की शुरूआत हो गई है। जिला प्रशासन, नगर निगम एवं स्मार्ट सिटी के अधिकारी मय पुलिस फोर्स के राजपुर रोड से दिलाराम बाजार तक सड़कों के किनारे खडे रेहडी ठेली एवं दुकानों से अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गई। यहां अतिक्रमण हटाओ अभियान की शुरूआत हो गई है और जिला प्रशासन, नगर निगम एवं स्मार्ट सिटी के अधिकारी मय पुलिस फोर्स के राजपुर रोड से दिलाराम बाजार तक सड़कों के किनारे खडे रेहडी ठेली एवं दुकानों से अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गई और वहीं दूसरी ओर दुकानों के आगे ग्राहकों की गाडियों का चालान काटे जाने का दुकानदारों ने जमकर विरोध किया और अपनी अपनी दुकानों को बंद रखा और जिलाधिकारी के कैम्प कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। इस अवसर पर सिटी मजिस्ट्रेट प्रत्युश सिंह ने व्यापारियों व नेताओं को समझाने का प्रयास किया। व्यापारियों ने कहा कि यदि शासन प्रशासन ऐसा कार्य करेगा तो उसका पुरजोर विरोध किया जायेगा और इस दौरान व्यापारियों ने पार्किंग की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *