उत्तराखण्ड प्रभारी कुमारी शैलजा के भव्य स्वागत के लिए कांग्रेस ने शुरू की तैयारियां – uttarakhandawaaz.in

उत्तराखण्ड प्रभारी कुमारी शैलजा के भव्य स्वागत के लिए कांग्रेस ने शुरू की तैयारियां

देहरादून ,

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव एवं नव नियुक्त उत्तराखण्ड प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा के भव्य स्वागत के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के आह्नान पर युद्ध स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय राजीव भवन देहरादून में आयोजित कुमारी शैलजा के स्वागत समारोह में हजारों की संख्या में प्रदेशभर के कांग्रेस कार्यकर्ता जुटेंगे। यहां जानकारी देते हुए उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष प्रशासन एवं संगठन मथुरादत्त जोशी ने बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव एवं नव नियुक्त प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा 15 जनवरी को प्रातः नौ बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचेंगी जहां पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री करन माहरा के नेतृत्व में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं द्वारा उनका स्वागत किया जायेगा। उन्होंने बताया कि इसके उपरांत कुमारी शैलजा सड़क मार्ग से डोईवाला, हर्रावाला, रिस्पना पुल होते हुए 11 बजे प्रदेश कार्यालय पहुंचेंगी, जहां पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया है जिसमें हजारों की संख्या में उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा उनका भव्य स्वागत किया जायेगा। इस अवसर पर मथुरादत्त जोशी ने बताया कि जिला कांग्रेस कमेटी परवादून द्वारा डोईवाला एवं हर्रावाला में प्रातः नौ बजकर चालीस मिनट पर नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी का स्वागत किया जायेगा तथा महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा रिस्पना पुल के निकट स्वागत किया जायेगा। उन्होंने बताया कि इसके उपरान्त कुमारी शैलजा प्रातः 11 बजे काफिले के साथ प्रदेश कार्यालय पहुंचेंगी, जहां पर स्वागत समारोह आयोजित किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *