आपदा प्रभावितों तक हेलीकॉप्टर से पहुंचा खाद्यान्न, सीएम धामी ने दी विशेष अनुमति – डीएम ने निभाया वादा

देहरादून/पौड़ी,
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जिलाधिकारी को फुलेत और चमरौली आपदा प्रभावित गांवों में हेलीकॉप्टर से खाद्यान्न पहुंचाने की विशेष अनुमति दी। सीएम ने निर्देश दिए कि प्रभावितों तक राहत युद्धस्तर पर पहुँचाई जाए।

जिलाधिकारी सविन बंसल ने हाल ही में 12 किमी पैदल जाकर इन दोनों गांवों का दौरा किया था और ग्रामीणों से वादा किया था कि सितंबर माह का खाद्यान्न समय पर उपलब्ध कराया जाएगा। मुख्यालय लौटते ही उन्होंने वादा पूरा करते हुए हेलीकॉप्टर से राहत सामग्री भेजने की व्यवस्था कराई।

रविवार सुबह डीएम के आदेश पर अपर सिटी मजिस्ट्रेट अपूर्वा सिंह की अगुवाई में हेलीकॉप्टर से फुलेत और चमरौली गांव के लिए खाद्यान्न भेजा गया। वहीं, स्पेशल तहसीलदार चमन सिंह को ग्राउंड जीरो पर तैनात किया गया, जो खाद्यान्न प्राप्त कर ग्रामीणों तक वितरण सुनिश्चित कर रहे हैं।

करीब 1,500 की आबादी वाले इन दोनों गांवों तक सड़क मार्ग बाधित होने के कारण पिछले दिनों खाद्यान्न नहीं पहुँच पाया था। डीएम ने प्रभावितों से किए वादे को निभाते हुए आज राहत सामग्री पहुंचाकर भरोसा मजबूत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *