मुख्य सचिव उत्तराखंड शासन की अध्यक्षता में भारतीय पुलिस सेवा के आईपीएस अधिकारियों को नए साल का उपहार

देहरादून ,

आज दिनांक 22 नवंबर 2023 को उत्तराखंड सचिवालय में मुख्य सचिव उत्तराखंड शासन की अध्यक्षता में भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों की डीपीसी सम्पन्न हुई।

साल-2006 बैच के IPS अफसरों स्वीटी अग्रवाल-अरुण मोहन जोशी-अनंत शंकर टाकवाले और राजीव स्वरुप नए साल के पहले दिन ही कंधे पर Cross-सितारा सजा सकेंगे.चारों के Promotion के लिए आज CS डॉ सुखबीर सिंह संधू की अध्यक्षता में सचिवालय में DPC हुई.इसमें अन्य Eligible IPS अफसरों की प्रोन्नति को भी हरी झंडी दे दी गई.

स्वीटी-अरुण-अनंत-राजीव 1 जनवरी-2024 को नई वर्दी और नए ओहदे के साथ लोगों से नए साल की शुभ कामनाएँ ले और दे सकेंगे.स्वीटी को Proforma प्रोन्नति मिली है.वह Deputaion पर उत्तराखंड से बाहर हैं. वर्ष 2010 बैच के IPS सुखबीर सिंह को भी 1 जनवरी 2024 से  पुलिस उप महानिरीक्षक पद पर पदोन्नति प्रदान करने का निर्णय लिया गया।

वर्ष 2011 बैच के IPS अधिकारी SP मुकेश कुमार तथा धीरेंद्र गुंज्याल को भी 1 जनवरी 2024 से सेलेक्शन ग्रेड प्रदान करने का निर्णय लिया गया। सभी पदोन्नति 1 जनवरी 2024 से लागू होंगी। आज DPC वाले IPS अफसरों का नया साल 9 दिन पहले ही शुभकामनाओं से भर उठा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *