महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार व शोषण के खिलाफ राज्य सरकार का पुतला जलाया

हल्द्वानी में मूकबधिर एवं दृष्टिबाधित बच्चों की आवासीय संस्था के संचालक द्वारा नाबालिग छात्राओं के यौन शोषण का मामला
देहरादून ,

महिलाओं, युवतियों व छात्राओं पर बढ़ते अत्याचार व शोषण के खिलाफ आक्रोश व्यक्त करते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रैली निकालकर जोरदार नारेबाजी के बीच राज्य सरकार का पुतला फूंका। यहां प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रवक्ता व अधिवक्ता सुनीता प्रकाश के नेतृत्व में राजीव भवन में एकत्रित हुए और वहां से रैली के रूप में राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए एस्ले हाॅल चैक पहुंचे, जहां उन्होंने राज्य की भाजपा सरकार का पुतला फूंका। इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता सुनीता प्रकाश ने कहा है कि प्रदेश में महिलाओं की स्थिति निरंतर दयनीय होती जा रही है और सरकार को इससे कोई सरोकार नहीं है विगत कुछ समय में राज्य में कई ऐसे मामले सामने आए हैं जिसमें महिलाओं को निशाना बनाया गया और उसे पर कोई संतोषजनक कार्यवाही नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि हल्द्वानी में मूकबधिर एवं दृष्टिबाधित बच्चों की आवासीय संस्था के संचालक द्वारा नाबालिग छात्राओं का यौन शोषण किया गया, जिसे कई सवाल खड़े हो गए परंतु इस मामले में भी लीपापोती ही की गई और न्याय की उम्मीद काम ही नजर आती है। उन्होंने कहा कि कुछ ऐसा ही ऋषिकेश में विनीता भंडारी के मामले में भी देखने को आया जहां जंगल में युवती का अधजला शव बरामद हुआ लेकिन पुलिस ने इसे आत्महत्या बताया और प्रकरण को दबाने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय विनीता भंडारी के परिजनों ने आरोप लगाया कि उनकी पुत्री की हत्या की गई है लेकिन इसके बाद भी सरकार प्रशासन और पुलिस से निकलने को तैयार नहीं है पर्वतीय क्षेत्रों में तो स्थितियां इससे भी ज्यादा विकट है और कुछ समय पहले ही उत्तरकाशी के होमस्टे में कार्यरत 18 वर्षीय अमृता रावत को को फांसी पर लटका दिया गया और स्थानीय निवासियों के अनुसार उसकी हत्या कर दी गई है। उन्होंने कहा कि क्योंकि इतनी कम उम्र में ऐसा नहीं किया जा सकता है और न ही वह किसी रोग से ग्रस्त थी और नहीं उसे किसी तरह से कोई मानसिक परेशानी थी यहां भी पूर्व की भांति वही हुआ जिसकी सरकार और प्रशासन से उम्मीद की जा सकती थी सजा मिलना तो दूर अपराधियों को बचाने के तमाम प्रयास किए गए जिसके लिए पूर्ण रूप से सरकार जिम्मेदार है। इस अवसर पर अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *