भारी मात्रा में चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार

हरिद्वार ,

कोतवाली रानीपुर पुलिस ने क्षेत्र में गश्त के दौरान एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से पुलिस ने भारी मात्रा में चरस बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। जिसको मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। कोतवाली रानीपुर प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्र सिंह बिष्ट ने बताया कि बीती शाम को पुलिस को गश्ती दल क्षेत्र में गश्त पर था। इसी दौरान सूचना पर रोह नदी पुल के पास एक नशे तस्कर के पास भारी मात्र में चरस होने की जानकारी मिली। पुलिस ने बताये गये स्थल पर पहुंचकर बताये हुलिये के एक शख्स को दबोच लिया। जिसके पास से पुलिस ने 450 ग्राम चरस बरामद की। पुलिस आरोपी को लेकर कोतवाली पहुंची। पूछताछ के दौरान तस्कर ने अपना नाम अंकेश पुत्र सुरेश चन्द ऊर्फ मालू निवासी ग्राम मीरपुर थाना रानीपुर हरिद्वार बताया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने आरोपी को मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *