विस अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री, केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री एवं मुख्यमंत्री धामी का जताया आभार
देहरादून ,
उत्तराखण्ड राज्य को नमामि गंगे परियोजना के तहत् गंगा नदी जल प्रदूषण नियंत्रण के लिए लगभग 135 करोड रूपए की लागत परियोजना को राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन, जल शक्ति मंत्रालय, भारत सरकार की 52 वीं कार्यकारी समिति की बैठक में सैद्धान्तिक स्वीकृति मिली है। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने इस सौगात के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा की कोटद्वार को नमामि गंगे के माध्यम से एक सौ पैंतीस करोड़ रुपए दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि हमारी खो नदी में जो नाले गिरते हैं उनको टैप करने के लिए और सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट बनाने के लिए उन्होंने कहा कि वह आभार और धन्यवाद व्यक्त करना चाहती है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का केन्द्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत का और साथ ही साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जिनके वजह से आज हमारे कोटद्वार को यह एक सौ पैंतीस करोड़ की सौगात मिली है। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि कोटद्वार के लिए सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट बहुत आवश्यक था और इसके लिए पिछले डेढ़ साल से वह दिल्ली में लगी हुई थी साथ ही उन्होंने बताया की वे केंद्रीय मंत्री को भी मिली और डीजी को भी दो तीन बार इस संबंध में मिली ओर अनगिनत चिट्ठियां लिखी। उन्होंने इस सौगात के लिए केंद्र सरकार और उत्तराखंड सरकार का आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया।