मैस वाहन अघौडा से हल्द्वानी की ओर जा रहा था, मुख्यमंत्री ने घटना पर दुःख जताया
देहरादून ,
प्रदेश के नैनीताल जिले के ओखलखंडा में एक मैक्स वाहन के अनियंत्रित होने पर 800 मीटर गहरी खाई में गिरने से एक बच्चे सहित आठ लोगों की मौत हो गई है, जबकि तीन घायल हैं। यहां मिली जानकारी के अनुसार नैनीताल जिले के ओखलखंडा में यह सडक हादसा हुआ है। मैक्स वाहन में 11 लोग सवार थे जो अघौडा से हल्द्वानी की ओर जा रहे थे अचानक मैक्स वाहन 800 मीटर गहरी खाई में गिरने से दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दौरान घायल लोगों को त्वरित एम्बुलेंस से हल्द्वानी हायर सेंटर पहंुचाया गया, वहीं मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ओखलकांडा मोटर मार्ग, नैनीताल में वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने से आठ लोगों के हताहत होने का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। उन्होंने कहा कि ईश्वर दिवंगतों की आत्मा को शांति एवं शोकाकुल परिजनों को यह असीम कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करें। उन्होंने बाबा केदार से घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।