देहरादून ,
पवित्र श्रावण मास के पावन पर्व में परम पूज्य ब्रह्मलीन श्री १०८ महंत माया गिरी जी महाराज , महंत श्री १०८ कृष्ण गिरी जी महाराज, दिगंबर श्री भरत गिरी जी महाराज जी के आशिर्वाद एवं सानिध्य में आज से टपकेशवर महादेव मंदिर प्रांगण में जरूरतमंद के लिए निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया जो कि प्रत्येक दुसरे रविवार को प्रातः 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक निशुल्क चैकप और दवाइयां दी जायेगी, रविवार को भारी संख्या में भक्तों का मंदिर में जलाभिषेक कर दर्शन किए, इस दौरान बहुत से श्रद्धालुओं को भी इस सुविधा का लाभ प्राप्त हुआ, इस दौरान आये हुए भक्तों को 108 महंत श्री कृष्ण गिरी जी, दिगंबर भरत गिरी जी और अन्य संतों का आशिर्वाद प्राप्त हुआ