कार से 22 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार

हरिद्वार  ,

कोतवाली ज्वालापुर पुलिस ने गुरूवार की देर शाम क्षेत्र में गश्त के दौरान सूचना पर एक कार से भारी मात्र में अंग्रेजी शराब बरामद की है। पुलिस ने कार से 22 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। जिनको मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। कोतवाली ज्वालापुर प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह ने बताया कि पुलिस बीती देर शाम को क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान सूचना पर पुलिस ने दुर्गा चैक से एक टोयोटा कार को रोकने का प्रयास किया। जिस पर कार में सवार दो लोग उतर कर भागने का प्रयास करने लगे। जिस पर पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए दोनों को दबोच लिया। पुलिस ने तलाशी लेने पर कार से अंग्रेजी शराब की 22 पेटियां बरामद की। पुलिस दोनों आरोपियों समेत कार को लेकर कोतवाली पहुुंची। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना नाम अखिल पुत्र राम दिया निवासी ग्राम निन्दाणा महक रोहतक हरियाणा और मोहित पुत्र खुजान सिंह निवासी ग्राम सच्चा खेड़ा नरवाणा जींद हरियाणा बताया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। जिनको मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *