मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को विजयदशमी और दशहरा पर्व की दी शुभकामनाएं – uttarakhandawaaz.in

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को विजयदशमी और दशहरा पर्व की दी शुभकामनाएं

देहरादून ,

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को विजयदशमी एवं दशहरा पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। विजयदशमी की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि विजयदशमी का पर्व अधर्म पर धर्म, बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक है। यह पर्व हमें अपने भीतर की बुराइयों को त्यागकर सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज आवश्यकता है कि हम अपने जीवन में अहंकार का त्याग कर सत्य के मार्ग पर चलें और प्रदेश व देश में सामाजिक समरसता बनाए रखने के लिए मिल-जुलकर कार्य करें। उन्होंने कहा कि यह पावन पर्व हमें याद दिलाता है कि सच्चाई का साथ देने वालों की हमेशा जीत होती है।

प्रदेशवासियों से की भगवान श्रीराम की शिक्षाओं को अपनाने की अपील

मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेशवासियों से भगवान श्रीराम की शिक्षाओं को अपने जीवन में आत्मसात करने और उनके आदर्शों पर चलने की अपील की। उन्होंने कहा कि विजयदशमी धर्म और सत्य की विजय का मंगल पर्व है।

मुख्यमंत्री ने प्रभु श्रीराम से प्रार्थना की कि सभी सुखी रहें, सबका कल्याण हो तथा प्रदेश के प्रत्येक घर में सुख-समृद्धि और खुशहाली आए। उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह पर्व सभी के जीवन में सकारात्मकता, सद्भाव और नई ऊर्जा का संचार करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *