वीकेंड पर मसूरी-ऋषिकेश जाने से पहले जान लें ट्रैफिक प्लान, 17 से 19 अक्टूबर तक रूट डायवर्जन लागू – uttarakhandawaaz.in

वीकेंड पर मसूरी-ऋषिकेश जाने से पहले जान लें ट्रैफिक प्लान, 17 से 19 अक्टूबर तक रूट डायवर्जन लागू

देहरादून ,

वीकेंड पर पर्यटकों की बढ़ती भीड़ और यातायात के दबाव को देखते हुए देहरादून पुलिस ने मसूरी, ऋषिकेश और चकराता जाने वाले वाहनों के लिए विशेष ट्रैफिक प्लान जारी किया है। यह प्लान 17 से 19 अक्टूबर 2026 तक लागू रहेगा। यातायात का दबाव बढ़ने पर प्लान A और प्लान B के तहत वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से भेजा जाएगा, ताकि जाम की स्थिति से बचा जा सके।

मसूरी में पार्किंग के अनुसार लागू होगा प्लान

मसूरी में पार्किंग की स्थिति के आधार पर यातायात व्यवस्था में बदलाव किया जाएगा। पार्किंग क्षमता 90 प्रतिशत तक पहुंचने पर प्लान B के तहत वाहनों को किंग क्रेग पार्किंग की ओर भेजा जाएगा। वहीं, पार्किंग पूरी तरह भरने पर प्लान C लागू किया जाएगा। इसके तहत वाहनों को गज्जी बैंड से हाथीपांव रोड होते हुए निर्धारित पार्किंग स्थलों तक भेजा जाएगा।

ऋषिकेश में वैकल्पिक मार्गों से गुजारे जाएंगे वाहन

ऋषिकेश में यातायात का दबाव बढ़ने पर नेपाली फार्म, लालतप्पड़, भानियावाला और रानीपोखरी सहित वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल किया जाएगा। स्थिति अधिक गंभीर होने पर भारी वाहनों को देहरादून की ओर डायवर्ट किया जा सकता है। इससे मुख्य मार्गों पर यातायात का दबाव कम करने में मदद मिलेगी।

मॉल और पर्यटन स्थलों पर भी रहेगी निगरानी

देहरादून के पैसिफिक मॉल, सेंट्रियो मॉल, सहस्रधारा और गुच्चुपानी में जाम की स्थिति बनने पर भी जरूरत के अनुसार यातायात डायवर्जन लागू किया जाएगा। पुलिस इन प्रमुख स्थानों पर यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाएगी।

पुलिस की वाहन चालकों से अपील

देहरादून पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे नो-पार्किंग जोन में वाहन खड़ा न करें, अनावश्यक हॉर्न बजाने से बचें और यातायात पुलिस के निर्देशों का पालन करें। पर्यटकों को सलाह दी गई है कि यात्रा पर निकलने से पहले निर्धारित रूट और पार्किंग व्यवस्था की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि सफर के दौरान अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *