रानीगली महिला हत्याकाण्ड का खुलासा, हत्यारोपी देवर गिरफ्तार

अन्य महिला के साथ अवैध सम्बंध व पैसों के लेनदेन को लेकर की हत्या
हरिद्वार ,

कोतवाली नगर हरिद्वार क्षेत्र में हुए महिला हत्याकाण्ड का खुलासा करते हुए पुलिस ने मृतका के देवर को गिरफ्तार किया है। हत्यारोपी देवर ने अन्य महिलाओं से अवैध सम्बंध के विरोध और पैसों के लेनदेन को लेकर भाभी की चुन्नी से गला घोट की गयी थी। देवर के अपनी भाभी के साथ भी अवैध सम्बंध थे, अन्य महिला के साथ अवैध सम्बंध को लेकर होते झगड़े से परेशान होकर देवर ने भाभी से छुटकारा पाने के लिए हत्या की वारदात को अंजाम दिया। इस हत्याकाण्ड का खुलासा एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल ने रविवार को मायापुर चैकी में पत्रकारों से रूबरू होते हुए किया। उन्होंने बताया कि कोतवाली नगर हरिद्वार क्षेत्र भूपतवाला स्थित रानी गली शिवनगर कॉलोनी निवासी ममता सैनी पत्नी महेश सैनी उम्र 41 वर्ष की दिनदहाड़े घर में अज्ञात द्वारा गला घोट कर हत्या कर दी थी। घटना की जानकारी मृतका के बेटे अभय सैनी के कॉलेज से वापस घर लौटने पर हुई थी। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण करते हुए आलाधिकारियों को अवगत कराया गया था। दिनदहाड़े घर में हुई महिला की हत्या की सूचना पर उनके द्वारा एसपी क्राइम, एसपी सिटी, सीओ सिटी के साथ घटना स्थल का जायजा लिया था। एसएसपी ने बताया कि घटना के सम्बंध में परिजनों समेत आसपास के लोगों ने घटना की जानकारी जुटाने का प्रयास किया गया। लेकिन हत्या की वारदात के सम्बंध में कोई खास जानकारी नहीं मिल सकी। हत्या के सम्बंध में मृतका के बेटे अभय सैनी द्वारा अज्ञात के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया गया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालते हुए हत्यारोपी की शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिये। पुलिस ने वारदात के खुलासे के लिए कई लोगों से पूछताछ की गयी। जिनमें मृतका को देवर भी शामिल था। पूछताछ के दौरान देवर के बदलते बयानों के चलते उस पर शक होने पर सख्ती से पूछताछ की गयी। देवर ने पुलिस की सख्ती के आगे सच्चाई से पर्दा उठाते हुए खुलासा किया कि उसने ही भाभी की चुन्नी से गला घोट कर हत्या की थी। कप्तान ने बताया कि पूछताछ के दौरान देवर रामकरण पुत्र स्व. बलवीर सिह निवासी शिव नगर रानीगली हरिद्वार ने खुलासा किया कि उसके भाभी समेत अन्य महिलाओं के साथ अवैध सम्बंध थे। उसकी भाभी अन्य महिलाओं के साथ अवैध सम्बंध को लेकर अक्सर झगड़ा करती थी, जिससे वह परेशान था। घटना वाले दिन भी उसका पैसोें के लेनदेन और अन्य महिला को लेकर भाभी के साथ झगड़ा हुआ था। जिससे गुस्से मे आकर उसने चुन्नी से अपनी भाभी का गला घोट कर हत्या कर सबसे बचते हुए घर से बाहर निकल गया। पुलिस ने हत्यारोपी देवर के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। जिसको मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। प्रेसवार्ता के दौरान एसपी क्राइम अजय गणपति कुंभार, एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार, सीओ सिटी जूही मनराल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *