हरिद्वार ,
कोतवाली ज्वालापुर पुलिस ने शनिवार की देर शाम को क्षेत्र में गश्त के दौरान एक स्मैक तस्कर को दबोचा है। जिसके पास से पुलिस ने भारी मात्र में स्मैक बरामद की है। तस्कर से बरामद की गयी स्मैक की कीमत बाजार में 10 लाख से अधिक बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। स्मैक तस्कर को पुलिस ने मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। कोतवाली ज्वालापुर प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह ने बताया कि बीती देर शाम को पुलिस क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान सूचना पर पुलिस ने ट्रांसपोर्ट नगर गेट के अन्दर से एक स्मैक तस्कर को दबोच लिया। जिसके पास से पुलिस ने 102 ग्राम स्मैक बरामद की। जिसकी बाजार में कीमत 10 लाख से अधिाक की बताई जा रही है। पूछताछ के दौरान तस्कर ने अपना नाम अभिषेक पुत्र राजीव सिंह निवासी ग्राम चांदपुर स्याउ चांदपुर जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश हाल निवासी गली नंबर ए-1 सुभाष नगर कोतवाली ज्वालापुर हरिद्वार बताया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। तस्कर को पुलिस ने मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। पुलिस स्मैक धंधो से जुड़े तस्कर के साथियों को दबोचने का प्रयास में जुट गयी है।