बेल्जियम में COST Action DISSECT की बैठक एवं शोध कार्यशाला में शामिल हुए डॉ. पंकज गर्ग
देहरादून ,
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के वरिष्ठ कैंसर विशेषज्ञ डॉ. पंकज गर्ग ने 24–25 सितंबर 2026 को बेल्जियम के गेन्ट में आयोजित COST Action DISSECT की बैठक एवं शोध कार्यशाला में भाग लिया। इस अंतरराष्ट्रीय पहल में विभिन्न देशों के कैंसर विशेषज्ञ कैंसर सर्जरी, विशेषज्ञ प्रशिक्षण और शोध के क्षेत्र में मौजूद असमानताओं को दूर करने के उपायों पर काम कर रहे हैं।
दो दिवसीय बैठक एवं कार्यशाला में सिस्टेमैटिक रिव्यू, मेटा-विश्लेषण तथा शोध प्रमाणों की गुणवत्ता के आकलन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विशेषज्ञों ने चर्चा की। इसके अलावा शोध क्षमता को बढ़ाने, विभिन्न चिकित्सा विशेषज्ञताओं के बीच ज्ञान एवं अनुभव साझा करने, नवाचार तथा सर्जिकल मेंटरशिप को मजबूत करने पर भी विचार-विमर्श हुआ।
डॉ. पंकज गर्ग ने कार्यशाला के दौरान यूरोपीय सहयोगियों के साथ संयुक्त शोध परियोजनाओं और वैज्ञानिक प्रकाशनों की संभावनाओं पर चर्चा की। उन्होंने कैंसर सर्जरी के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ज्ञान एवं विशेषज्ञता के आदान-प्रदान को महत्वपूर्ण बताया।
एसजीआरआर के चेयरमैन श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज ने डॉ. पंकज गर्ग को इस अंतरराष्ट्रीय पहल में सहभागिता के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि ऐसी अंतरराष्ट्रीय पहलों में एसजीआरआर की भागीदारी भारत और विदेश में कैंसर शोध को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
उन्होंने कहा कि इस तरह के अंतरराष्ट्रीय मंचों पर सहभागिता से भारत और यूरोप के बीच अकादमिक, शोध एवं वैज्ञानिक सहयोग के नए अवसर विकसित होंगे तथा कैंसर के क्षेत्र में शोध और विशेषज्ञता के आदान-प्रदान को और गति मिलेगी।
