बद्रीनाथ-केदारनाथ मास्टर प्लान की मुख्य सचिव ने की समीक्षा, निर्माण कार्यों में तेजी के निर्देश – uttarakhandawaaz.in

बद्रीनाथ-केदारनाथ मास्टर प्लान की मुख्य सचिव ने की समीक्षा, निर्माण कार्यों में तेजी के निर्देश

केदारनाथ सेंट्रल स्ट्रीट की 6 बिल्डिंगों को टॉप प्रायोरिटी पर पूरा करने के निर्देश, फ्रैजाइल व एवलॉन्च प्रोन क्षेत्रों में निर्माण पर रोक

देहरादून ,

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने गुरुवार को सचिवालय में बद्रीनाथ धाम एवं केदारनाथ धाम मास्टर प्लान के तहत चल रहे विभिन्न निर्माण एवं पुनर्निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने मास्टर प्लान के अंतर्गत एसेट हैंडओवर की स्थिति की जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्य समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए।

मुख्य सचिव ने केदारनाथ पुनर्निर्माण के तहत सेंट्रल स्ट्रीट की छह बिल्डिंगों को टॉप मोस्ट प्रायोरिटी पर रखते हुए यात्रा सीजन समाप्त होने के बाद इनका कार्य शुरू कराने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित स्टेकहोल्डर्स के साथ आवश्यक एग्रीमेंट की प्रक्रिया जल्द पूरी कराने को कहा, ताकि निर्माण कार्य शुरू करने में किसी प्रकार की देरी न हो।

उन्होंने संस्कृति मंत्रालय द्वारा कराए जा रहे विभिन्न कार्यों की भी जानकारी ली और जिलाधिकारियों को इन कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि सभी कार्य निर्धारित समयसीमा में पूरे हो सकें।

मास्टर प्लान क्षेत्र से बाहर निर्माण पर रोक

मुख्य सचिव ने स्पष्ट निर्देश दिए कि मास्टर प्लान क्षेत्र से बाहर किसी भी प्रकार के निर्माण की अनुमति नहीं दी जाए। इसके लिए तत्काल शासनादेश जारी करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने विशेष रूप से फ्रैजाइल एवं एवलॉन्च प्रोन क्षेत्रों में किसी भी एजेंसी द्वारा निर्माण कार्य की अनुमति नहीं देने को कहा।

उन्होंने इन संवेदनशील क्षेत्रों में निर्माण गतिविधियों के दौरान सुरक्षा एवं पर्यावरणीय मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बद्रीनाथ मास्टर प्लान के कार्यों की भी समीक्षा

बैठक में मुख्य सचिव ने बद्रीनाथ धाम में मास्टर प्लान के फेज-1 और फेज-2 के तहत चल रहे विभिन्न कार्यों की प्रगति की भी जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को नियमित मॉनिटरिंग करते हुए सभी कार्य निर्धारित समयसीमा में पूर्ण कराने के निर्देश दिए।

बद्रीनाथ में निर्माणाधीन अस्पताल की प्रगति की जानकारी लेते हुए जिलाधिकारी गौरव कुमार ने बताया कि अस्पताल को लगभग 15 दिनों में शुरू करने की योजना है। मुख्य सचिव ने अस्पताल संचालन से संबंधित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए।

बैठक में सचिव धीराज सिंह गर्ब्याल, एपीसीसीएफ डॉ. विवेक पाण्डेय, सुरेन्द्र मेहरा, सीसीएफ प्रसन्ना कुमार पात्रो, अपर सचिव विनीत कुमार, हिमांशु खुराना एवं अभिषेक रोहिला सहित संबंधित जनपदों के जिलाधिकारी एवं अन्य अधिकारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *