स्वतंत्रता दिवस पर डीजीपी ने ध्वजारोहण कर पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया

देहरादून ,

स्वतंत्रता दिवस 2025 के अवसर पर पुलिस मुख्यालय, देहरादून में आयोजित समारोह में पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ ने ध्वजारोहण कर उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई।

इस अवसर पर डीजीपी ने पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति डिस्क ‘गोल्ड’ एवं ‘सिल्वर’ प्रदान कर सम्मानित कर्मियों को बधाई दी।

अपने संबोधन में उन्होंने पूरे उत्तराखंड पुलिस परिवार को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बीते वर्ष में अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था, नए आपराधिक कानूनों का क्रियान्वयन, बड़े आयोजनों में सुरक्षा प्रबंधन, साइबर स्पेस की निगरानी, प्राकृतिक आपदाओं में त्वरित राहत-बचाव और ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान में पुलिस ने उल्लेखनीय सफलता हासिल की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *