हरिद्वार ,
घर में चोरी करते दो चोरों को लोगों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने चोरों के पास से घर से चोरी की गयी चांदी की पायल, दो हजार की नगदी बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। जिनको मेडिकल के बाद न्यायालय पेश कर जेल भेज दिया। कोतवाली रानीपुर प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्र सिंह बिष्ट ने बताया कि बीती रात दिलशाद अली पुत्र अख्तर अली निवासी ग्राम दादूपुर गोविन्दपुर रानीपुर हरिद्वार ने सूचना दी कि उसके घर में चोरी करते हुए दो चोरों को पकड़ लिया है। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों ने चोरों को पुलिस के हवाले कर दिया। जिनके पास से घर से चोरी की गयी चांदी की पायल और दो हजार की नगदी बरामद की। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना नाम दानिश पुत्र अनीस और मुबारिक पुत्र आबिद निवासीगण ग्राम दादूपुर गोविन्दपुर रानीपुर हरिद्वार बताया है। पुलिस ने दिलशाद अली की तहरीर पर दोनों चोरों के खिलाफ सम्ंबधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। जिनको मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।