देहरादून ,
उत्तराखंड की अस्थाई राजधानी देहरादून में के राजपुर रोड स्थित रिलायंस के ज्वैलरी शोरूम में की लूट को लेकर उत्तराखंड कांग्रेस ने कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े किए। इस दौरान देहरादून महानगर कांग्रेस के के पूर्व अध्यक्ष लालचंद शर्मा ने कहा कि शहर में राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु भी रही। उनकी सुरक्षा में चप्पे चप्पे पर पुलिस व्यवस्था का दावा किया जा रहा था। उन्होंने कहा कि वहीं बीते रोज सुबह करीब साढ़े दस बजे ज्वैलरी शोरूम में घुसे बदमाशों ने पूरा शोरूम ही खाली कर दिया। इससे पता चलता है कि बदमाशों में पुलिस का कोई खौफ तक नहीं रहा है। इस अवसर पर इसके साथ ही लालचंद शर्मा ने ने राज्य में बिगड़ती कानून व्यवस्था पर चिंता प्रकट की। उन्होंने महिलाओं व नाबालिग बच्चियों के विरूद्ध हो रही हिंसा, बलात्कार व जघन्य हत्याओं की घटनाओं को लेकर राज्य की भाजपा सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार और भयमुक्त सरकार के अपने वायदे पर अमल करने में सरकार पूरी तरह नाकाम रही है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में बीजेपी के साढ़े सात वर्ष के कार्यकाल में हत्या, चोरी, डकैती, मासूमों से बलात्कार जैसे जघन्य अपराधों की घटनाओं में भारी वृद्धि हुई है। राज्य की जनता में भय का वातावरण व्याप्त है। आमजन विशेषकर महिलाएं अपने को असुरक्षित महसूस कर रही हैं। उन्होंने कहा कि बागेश्वर के कपकोट में 12 साल की नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास की घटना, जनपद उधमसिंहनगर के काशीपुर में नाबालिग से दुष्कर्म का प्रयास, जनपद उधमसिंहनगर के गदरपुर में युवक की गोली मार कर हत्या, जनपद चमोली के थराली में नाबालिग से छेडछाड की घटना, जनपद पिथौरागढ़ के झूलाघाट में हत्या की घटना प्रमुख है। उन्होंने कहा कि देहरादून के जाखन स्थित लॉज में महिला की हत्या, जनपद ऊधमसिंह नगर के किच्छा में साढ़े तीन साल की बच्ची की दुष्कर्म के उपरान्त हत्या, रूद्रपुर में एक व्यक्ति की हत्या, कांग्रेस पार्टी के पूर्व विधायक संजीव आर्य पर धारदार हथियार से जानलेवा हमले की घटना, सरकार के केबिनेट मंत्री सौरभ बहुगणा पर हमले सहित कई ऐसी घटनाएं सरकार की विफलता का जीता जागता उदहारण हैं।