हरिद्वार ,
कोतवाली ज्वालापुर पुलिस ने रविववार की शाम को क्षेत्र में गश्त के दौरान नहर पटरी से स्कूटी सवार एक शराब तस्कर को दबोचा है। जिसके पास से पुलिस के गश्ती दल ने 200 पव्वे देशी शराब के बरामद किये हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। जिसको मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। कोतवाली ज्वालापुर प्रभारी निरीक्षक के अनुसार बीती शाम को पुलिस क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान सूचना पर पुलिस ने नहर पटरी से स्कूटी सवार एक शराब तस्कर को दबोच लिया। पुलिस ने स्कूटी पर लदे प्लास्टिक के कट्टे से 200 पव्वे देशी शराब के बरामद किये। पूछताछ के दौरान शराब तस्कर ने अपना नाम मनोज कुमार पुत्र नरेश निवासी मोहल्ला कड़च्छ ज्वालापुर हरिद्वार बताया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर स्कूटी को सीज कर दिया। पुलिस ने शराब तस्कर को मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।