तेज हवाओं ने लोगों को घर में रहने के लिए किया मजबूर
देहरादून ,
राजधानी व प्रदेश भर में लगातार सुबह से दोपहर तक हुई बारिश से मौसम ने अंगड़ाई लेते हुए मौसम को खुशगवार बना दिया, वहीं तापमान में गिरावट आने से ठंड बढने लगी है। यहां राजधानी व आसपास के क्षेत्रों में सुबह से हुई झमाझम बारिश से जहां मौसम सुहावना हो गया है, वहीं दूसरी ओर तापमान में गिरावट आने के साथ ही ठंड बढ़ गई है जिससे लोगों ने गर्म कपड़े पहनने शुरू कर दिये हैं जो लोग बिना गर्म कपड़े पहने घर से निकले है वह ठंड की वजह से कांपते हुए नजर आये। वहीं दूसरी ओर लोगों मे बारिश होने से खुशी भी दिखाई दे रही थी कि जिस तरह डेंगू का प्रकोप वर्तमान समय में नजर आ रहा है। उससे राहत मिलेगी और जो गर्मी से बीमारियां पनप रही है उसमें भी राहत मिलेगी। वहीं दूसरी ओर तेज हवाओं ने लोगों को घर मंे रहने पर मजबूर कर दिया। वहीं दूसरी ओर अब लोगों में डेंगू का भय भी इस बारिश से दूर हो गया है। कहा जाता है कि बारिश के बाद यह बीमारी नहीं पनपती है। वहीं दूसरी ओर प्रदेश के चार धाम में बारिश व बर्फबारी से मौसम जहां सुहावना हो गया है वहीं दूसरी ओर ठंड भी बढने लगी है। वहीं बीती सुबह बाबा केदारनाथ धाम में बर्फबारी हुई और उसके बाद आज फिर से बर्फबारी के बीच श्रद्धालु यहां बाबा केदार के दर्शन के लिए पहुंचे। इस दौरान बर्फबारी से मौसम और ठंडा हो गया है और तापमान में गिरावट आ गई है। उधर दूसरी ओर उत्तराखंड के कुछ जिलों में बीते रोज की सुबह से बादल छाए रहे। इसी बीच केदारनाथ धाम में बारिश के बाद बर्फबारी शुरू हो गई। इस दौरान ठंड बढ़ने के बावजूद यहां श्रद्धालुओं के उत्साह में कमी नजर नहीं आई। इस दौरान केदारनाथ में दोपहर से अपराह्न बाद तक तीन घंटे तक बारिश हुई। इस दौरान ऊपरी पहाड़ियों पर हल्की बर्फबारी हुई, जिससे केदारपुरी में ठंड बढ़ गई है।