देहरादून पुलिस का वीकेंड ट्रैफिक प्लान लागू

16 से 17 मई 2026 तक मसूरी, ऋषिकेश और चकराता रूटों पर विशेष यातायात व्यवस्था

देहरादून ,

देहरादून पुलिस ने 16 मई से 17 मई 2026 तक वीकेंड के दौरान बढ़ने वाले पर्यटक एवं स्थानीय यातायात दबाव को देखते हुए विशेष ट्रैफिक प्लान लागू किया है। मसूरी, ऋषिकेश, चकराता एवं देहरादून आने-जाने वाले मार्गों पर यातायात को सुचारु बनाए रखने के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर SP City और SP Traffic द्वारा संयुक्त रूप से विशेष ड्यूटी प्वाइंट तैयार किए गए हैं। आशारोड़ी एवं डोईवाला से मसूरी तक के मार्ग को 4 सुपर जोन, 10 जोन और 19 सेक्टरों में विभाजित किया गया है, जहां कुल 130 पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी तैनात किए गए हैं। साथ ही दो ड्रोन टीमों के माध्यम से मसूरी, देहरादून शहर एवं मसूरी मार्ग की निगरानी की जाएगी।

प्रमुख रूट प्लान

दिल्ली / हरियाणा / यूपी से मसूरी जाने वाले वाहन

  • डाटकाली – ISBT – शिमला बाईपास – बल्लूपुर – कैन्ट – पुरकुल – कुठालगेट – मसूरी
  • वैकल्पिक मार्ग: किमाड़ी – हाथीपांव होकर मसूरी

चकराता जाने वाले वाहन

  • डाटकाली – GMS रोड – नया गांव – सिंघनीवाला – लांघा रोड – चकराता

ऋषिकेश / हरिद्वार से मसूरी

  • एयरपोर्ट तिराहा – थानो रोड – सहस्त्रधारा – IT पार्क – कुठालगेट – मसूरी

यातायात दबाव बढ़ने की स्थिति में पुलिस द्वारा अलग-अलग डायवर्जन प्लान लागू किए जाएंगे।

मसूरी ट्रैफिक एवं पार्किंग प्लान

मसूरी में पार्किंग क्षमता 90 प्रतिशत भरने पर “Plan-B” लागू होगा, जिसके तहत पर्यटकों के वाहन किंग क्रेग पार्किंग में पार्क कर लोकल टैक्सी से आगे भेजे जाएंगे। अत्यधिक दबाव होने पर “Plan-C” लागू करते हुए वाहनों को गज्जी बैंड से हाथीपांव रोड होते हुए जीरो प्वाइंट की ओर डायवर्ट किया जाएगा।

ऋषिकेश ट्रैफिक प्लान

ऋषिकेश में भी ट्रैफिक दबाव के अनुसार Plan A, B और C तैयार किए गए हैं। भारी यातायात की स्थिति में बड़े वाहनों को नेपाली फार्म से देहरादून की ओर डायवर्ट किया जाएगा। पर्वतीय मार्गों से लौटने वाले वाहनों को चीला मार्ग एवं बाईपास रूट से भेजा जाएगा।

प्रमुख पार्किंग स्थल

देहरादून

  • रेंजर्स ग्राउंड
  • परेड ग्राउंड
  • कनक चौक मल्टीलेवल पार्किंग
  • एमडीडीए पार्किंग
  • जनपथ कॉम्प्लेक्स

मसूरी

  • पिक्चर पैलेस
  • किंग क्रेग पार्किंग
  • कंपनी गार्डन रोड
  • कुलड़ी पार्किंग

ऋषिकेश

  • ट्रांजिट कैंप
  • भरत इंटर कॉलेज
  • आईडीपीएल पार्किंग
  • काली कमली आश्रम

पुलिस की अपील

देहरादून पुलिस ने आमजन एवं पर्यटकों से यातायात नियमों का पालन करने, केवल निर्धारित पार्किंग स्थलों का उपयोग करने तथा अनावश्यक हॉर्न से बचने की अपील की है। NO Parking Zone में वाहन खड़े करने पर क्रेन के माध्यम से टोइंग एवं वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस ने कहा कि एंबुलेंस, फायर एवं अन्य आपातकालीन सेवाओं को डायवर्ट नहीं किया जाएगा तथा आवश्यक सेवाओं वाले वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से निकाला जाएगा।

यातायात संबंधी ताजा अपडेट्स के लिए देहरादून ट्रैफिक पुलिस के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को फॉलो करने की सलाह दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *