देहरादून ,
Uttarakhand Power Corporation Limited ने राजधानी देहरादून के कई क्षेत्रों में 11 मई से 21 मई तक बिजली कटौती का शेड्यूल जारी किया है। ऊर्जा निगम की ओर से एलटी कैपेसिटर बैंक लगाने और आरडीएसएस-एडीबी योजना के तहत विद्युत सुधार कार्य किए जाएंगे, जिसके चलते अलग-अलग क्षेत्रों में छह घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
ऊर्जा निगम के अनुसार, 33/11 केवी उपसंस्थान आईटी पार्क और चालंग से जुड़े क्षेत्रों में यह कार्य किया जाना है।
इन क्षेत्रों में रहेगी बिजली कटौती
एकता विहार फीडर क्षेत्र
मंदाकिनी विहार, मयूर विहार, एकता विहार, राजीव नगर, चक डांडा लखौंड, मधुबन एनक्लेव और सहस्रधारा रोड क्षेत्र में 12, 14 और 16 मई को सुबह 10:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
लाडपुर फीडर क्षेत्र
कालागांव, मंगलूवाला, सुंदरवाला, ओखला और तपोवन रोड क्षेत्र में 13, 15, 18 और 21 मई को निर्धारित समय तक बिजली कटौती की जाएगी।
सहस्रधारा फीडर क्षेत्र
कालागांव, किरसाली, राजेश्वर नगर फेज-6, गुजराड़ा मानसिंह, कुल्हान, मरोड़ा और सहस्रधारा रोड क्षेत्र में 11, 13, 15, 18 और 21 मई को सुबह 10:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
ऊर्जा निगम ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि निर्धारित अवधि के दौरान वैकल्पिक व्यवस्था बनाए रखें और विद्युत सुधार कार्यों में सहयोग करें।