गैस आपूर्ति सुचारू करने के लिए 13,890 कनेक्शन स्थानांतरित

देहरादून ,

देहरादून में जनमानस की सुविधा एवं सुगम एलपीजी गैस आपूर्ति व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देशों पर महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है।

इस निर्णय के तहत अरविंद गैस एजेंसी, रेसकोर्स से लगभग 13,890 उपभोक्ताओं के एलपीजी गैस कनेक्शन को जीवन ज्योति गैस एजेंसी, कैनाल रोड में स्थानांतरित कर दिया गया है।

उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व नंदा गैस एजेंसी, तुनवाला के लगभग 22,000 गैस कनेक्शन अरविंद गैस एजेंसी पर शिफ्ट किए गए थे। इसके चलते अरविंद गैस एजेंसी पर अत्यधिक भार बढ़ गया था, जिससे उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर आपूर्ति में देरी की समस्या का सामना करना पड़ रहा था।

नंदा गैस एजेंसी को भूमि संबंधी विवाद के चलते जिला प्रशासन द्वारा सील कर दिया गया था, जिसके बाद उसके उपभोक्ताओं को वैकल्पिक एजेंसियों से जोड़ा गया।

अब प्रशासन द्वारा भार संतुलित करने के उद्देश्य से किए गए इस नए स्थानांतरण से उपभोक्ताओं को समय पर और बेहतर गैस आपूर्ति मिल सकेगी। जीवन ज्योति गैस एजेंसी को स्थानांतरित किए गए उपभोक्ताओं को अधिक व्यवस्थित एवं त्वरित सेवा मिलने की उम्मीद है।

जिला प्रशासन ने उपभोक्ताओं से नई एजेंसी से समन्वय स्थापित करने और किसी भी समस्या की स्थिति में संबंधित अधिकारियों को अवगत कराने का अनुरोध किया है।

उपभोक्ता अपनी सुविधा के लिए जीवन ज्योति गैस एजेंसी के नंबर 9627167899, 9412078085, 9870980577 पर संपर्क कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *