जन शिकायत पर सीएम धामी का एक्शन, जाखन पहुंचकर मौके पर की जांच – uttarakhandawaaz.in

जन शिकायत पर सीएम धामी का एक्शन, जाखन पहुंचकर मौके पर की जांच

देहरादून ,

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक बार फिर यह संदेश दिया कि जन समस्याओं का समाधान केवल कागज़ों में नहीं, बल्कि ज़मीन पर होना चाहिए। सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज शिकायत की गंभीरता को देखते हुए वे खुद जाखन क्षेत्र में मौके पर पहुंचे और स्थिति का निरीक्षण किया।

📍 क्या थी शिकायत?

जाखन निवासी विवेक मदान ने राजपुर रोड पर विद्युत लाइन को अंडरग्राउंड करने के दौरान क्षतिग्रस्त हुए फुटपाथ की शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप था कि कार्य के बाद ठीक से भरान नहीं किया गया, जिससे फुटपाथ की टाइल्स धंस गईं और लोगों को असुविधा हो रही है।

📱 वीडियो कॉल पर दिखाई हकीकत

मुख्यमंत्री ने मौके पर पहुंचकर शिकायतकर्ता को साथ लिया और मोबाइल के जरिए अधिकारियों को वीडियो कॉल कर फुटपाथ की वास्तविक स्थिति दिखाई। उन्होंने कार्य में लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी विभाग आपसी समन्वय से काम करें।

सीएम ने यह भी पाया कि कई स्थानों पर अंडरग्राउंड होने के बावजूद बिजली लाइन ऊपर दिखाई दे रही है, जो आम जनता के लिए खतरा बन सकती है।

⚠️ लापरवाही पर सख्त रुख

मुख्यमंत्री ने कहा कि बिना योजना के बार-बार कार्य करने से जनता को परेशानी होती है और सरकारी धन की भी बर्बादी होती है। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी दी कि कार्य गुणवत्ता के साथ और सही योजना बनाकर किया जाए।

🚧 प्रदेशभर में चलेगा अभियान

सीएम धामी ने मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन को निर्देश दिए कि ऐसे मामलों की पहचान कर पूरे प्रदेश में अभियान चलाया जाए और सभी शिकायतों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने स्थानीय दुकानदारों और निवासियों से भी बातचीत कर उनकी समस्याएं जानीं और त्वरित समाधान का भरोसा दिलाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *