चारधाम यात्रा-2026: IG पी एंड एम विम्मी सचदेवा ने हरिद्वार में व्यवस्थाओं का लिया जायजा

हरिद्वार ,

चारधाम यात्रा-2026 को सुरक्षित, सुगम और सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस महानिरीक्षक पी एंड एम, उत्तराखण्ड श्रीमती विम्मी सचदेवा ने जनपद हरिद्वार का दौरा कर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की।

इस दौरान उन्होंने सीसीआर स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री नवनीत सिंह, एसपी क्राइम/ट्रैफिक, एसपी सिटी सहित अन्य अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की। बैठक में चारधाम यात्रा के प्रवेश द्वार हरिद्वार में सुरक्षा प्रबंधों और यातायात व्यवस्था को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। पार्किंग स्थलों, हॉल्टिंग पॉइंट्स और रजिस्ट्रेशन सेंटर्स की तैयारियों का आकलन करते हुए अधिकारियों को तैयार रोडमैप के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए गए।

बैठक के उपरांत IG विम्मी सचदेवा ने शहर के विभिन्न पार्किंग स्थलों, हॉल्टिंग पॉइंट्स और पंजीकरण केंद्रों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने तथा श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए समय रहते सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

मीडिया सेल, पुलिस मुख्यालय उत्तराखंड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *