चारधाम यात्रा से पहले STF का बड़ा एक्शन: हैली बुकिंग फ्रॉड पर कसा शिकंजा

देहरादून ,

उत्तराखण्ड में आगामी Char Dham Yatra को देखते हुए स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने साइबर ठगों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाते हुए कड़ा प्रहार किया है। हेलीकॉप्टर बुकिंग के नाम पर श्रद्धालुओं को ठगने वाले गिरोहों पर कार्रवाई करते हुए STF ने बड़ी संख्या में फर्जी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स को बंद कराया है।

STF की कार्रवाई के तहत अब तक 180 फर्जी सोशल मीडिया लिंक (फेसबुक पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट) को टेकडाउन कराया गया है। इसके साथ ही 52 संदिग्ध मोबाइल नंबरों को ब्लॉक कराने के लिए दूरसंचार विभाग को अनुरोध भेजा गया है।

इसके अलावा हेलीकॉप्टर टिकट बुकिंग के नाम पर चल रही 10 संदिग्ध वेबसाइट्स को चिन्हित कर उन्हें भी निष्क्रिय कराया गया है। यह कार्रवाई श्रद्धालुओं को साइबर ठगी से बचाने के उद्देश्य से की गई है।

इस पूरे अभियान का नेतृत्व Ajay Singh कर रहे हैं, जिनके निर्देशन में “सोशल मीडिया मॉनिटरिंग एवं एक्शन टीम” लगातार डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर नजर बनाए हुए है। एक राज्य से संचालित 147 लिंक संचालकों और 27 फर्जी मोबाइल धारकों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमे भी दर्ज किए गए हैं।

STF ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि हेलीकॉप्टर सेवा की बुकिंग केवल अधिकृत वेबसाइट IRCTC HeliYatra Portal के माध्यम से ही करें। किसी भी अनधिकृत वेबसाइट, सोशल मीडिया लिंक या व्हाट्सएप संदेश के जरिए बुकिंग करने से बचें।

व्हाट्सएप रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया:

  • आधिकारिक नंबर +91-8394833833 सेव करें
  • WhatsApp पर “Yatra” मैसेज भेजें
  • चैटबॉट के निर्देशों का पालन करते हुए यात्रा विवरण और दस्तावेज अपलोड करें

STF ने स्पष्ट किया है कि सतर्कता ही साइबर ठगी से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *