राज्यपाल गुरमीत सिंह से कैबिनेट मंत्री खजान दास की शिष्टाचार भेंट, कल्याणकारी योजनाओं पर हुई चर्चा

देहरादून ,

 उत्तराखंड की राजधानी देहरादून स्थित लोक भवन में शनिवार को राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) से कैबिनेट मंत्री खजान दास ने शिष्टाचार भेंट की।

इस दौरान समाज कल्याण मंत्री खजान दास ने राज्य सरकार द्वारा संचालित सामाजिक कल्याण, अनुसूचित जाति और जनजाति कल्याण तथा अल्पसंख्यक कल्याण से संबंधित विभिन्न योजनाओं की जानकारी राज्यपाल को दी।

बैठक में समाज के हित में इन योजनाओं को और प्रभावी बनाने, नई पहल शुरू करने तथा विभिन्न विकास योजनाओं और नीतिगत विषयों पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

कैबिनेट मंत्री खजान दास ने बताया कि राज्यपाल से मुलाकात कर उन्हें काफी प्रसन्नता हुई और इस दौरान प्रदेश में चल रही कल्याणकारी योजनाओं पर सकारात्मक संवाद हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *