देहरादून ,
उत्तराखंड भाजपा की वरिष्ट नेत्री लक्ष्मी कपरूवाण अग्रवाल ने पछवादून की अनेकों समस्याओं को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की और क्षेत्र में हो रही परेशानी को दूर करने के लिए मुख्यमंत्री को ज्ञापन भी दिया। इस अवसर पर लक्ष्मी कपरूवाण अग्रवाल लगातार क्षेत्र के विकास के लिए काम कर रही है और उनका मकसद क्षेत्र का विकास करना है और इसके लिए वह हरसंभव प्रयास कर रही है और क्षेत्र में जो भी समस्या होती है उसको सरकार तक पहुंचाकर उसका निवारण कराने के लिए प्रयासरत रहती है। इस अवसर पर उन्होंने आज उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिलकर उन्होंने क्षेत्र की कई समस्याओं को रखा। इस अवसर पर लक्ष्मी कपरूवाण अग्रवाल पिछले काफी समय से क्षेत्र की समस्यानो को दूर करने के लिए अधिकारियो को अवगत कराती रही है और लगातार क्षेत्र के विकास के लिए जनता के बीच रहती है उसी के चलते आज मुख्यमंत्री से मिलकर उन्होंने क्षेत्र के समस्याओं को अवगत कराया इसपर सीएम ने जल्द ही इसपर कार्यवाही करने का भरोसा दिया। लक्ष्मी कपरूवाण अग्रवाल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिलकर सहसपुर विधानसभा के अंतर्गत बीस ग्राम सभाओं में पानी का संकट दूर करने के लिए एक मिनी डैम का निर्माण करने के अनुरोध किया। इस अवसर पर इसके साथ ही साथ उन्होंने सेलाकुई में कूड़ाघर को कही और शिफ्ट करने का अनुरोध किया और वही शिमला बायपास पर रपटो पर पुलो के निर्माण साथ ही हरबर्टपुर में करोड़ों की लागत से बने बस अड्डे को डिपो में परिवर्तन करने की अनुरोध भी मुख्यमंत्री से किया। इस अवसर पर वहीं उन्होंने क्षेत्र के डूंगा से मिसरास पट्टी तक सड़क निर्माण की मांग भी कि क्योंकी इस क्षेत्र के लोगों का बरसात के मौसम में शहर से संपर्क पूरी तरह टूट जाता है और इस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लक्ष्मी कपरूवाण अग्रवाल को सभी मांगों पर अमल करने का भरोसा दिलाया।
