देहरादून ,
आयुष्मान योजना से सूचीबद्ध अस्पतालों में डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए State Health Authority Uttarakhand के सभागार में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें अस्पतालों के प्रतिनिधियों को हॉस्पिटल मैनेजमेंट इंफार्मेशन सिस्टम (एचएमआईएस) को Ayushman Bharat Digital Mission से जोड़ने तथा हेल्थ प्रोफेशनल रजिस्ट्री (एचपीआर) बनाने का प्रशिक्षण दिया गया।
कार्यक्रम में अस्पतालों को निर्देश दिए गए कि वे अपने संस्थान का एचएफआर (हेल्थ फैसिलिटी रजिस्ट्री) तथा चिकित्सा कर्मियों का एचपीआर अनिवार्य रूप से बनाएं। प्रशिक्षण कार्यक्रम राज्य मिशन निदेशक Reena Joshi के निर्देशों के क्रम में आयोजित किया गया।
प्राधिकरण के निदेशक प्रशासन DP Joshi और निदेशक क्लेम Saroj Naithani की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में चार दर्जन से अधिक निजी सूचीबद्ध अस्पतालों के प्रतिनिधियों ने प्रत्यक्ष रूप से भाग लिया, जबकि कई अस्पतालों ने वर्चुअल माध्यम से भी सहभागिता की।
निदेशक क्लेम डॉ. सरोज नैथानी ने बताया कि एचएमआईएस लागू करने के साथ ही एचपीआर और एचएफआर की शत-प्रतिशत प्रगति सुनिश्चित की जाएगी। साथ ही तकनीकी समस्याओं के समाधान के लिए विशेषज्ञों की नियुक्ति की गई है। पहले चरण में Dehradun, Haridwar, Nainital और Udham Singh Nagar जैसे प्रमुख जिलों की जिम्मेदारी तय की गई है।
कार्यक्रम में एबीडीएम प्रबंधक Pragya Paliwal ने प्रस्तुति के माध्यम से अस्पतालों को एबीडीएम के अंतर्गत एचएचआईएस लागू करने तथा हेल्थ प्रोफेशनल रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी। प्रशिक्षण के दौरान अस्पतालों ने एचएमआईएस और एचपीआर पंजीकरण से जुड़े कई सवाल भी किए, जिनका विशेषज्ञों द्वारा समाधान किया गया।
