पीएम का दौरा बनेगा पर्यटन की दिशा में एक नजीर: सीएम धामी

देहरादून ,

देवभूमि उत्तराखण्ड के दौरे के उपरांत आज यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नई दिल्ली प्रस्थान से पूर्व उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनका आशीर्वाद व मार्गदर्शन प्राप्त किया।

प्रधानमंत्री के प्रस्थान के पश्चात मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि आज का दिन देवभूमि उत्तराखण्ड के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में अंकित हो गया है। निश्चित तौर पर प्रधानमंत्री के आदि कैलाश व जागेश्वर धाम आगमन से ‘मानसखंड मंदिर माला मिशन’ को वैश्विक स्तर पर आध्यात्मिक एवं धार्मिक पर्यटन क्षेत्र के रुप में नई पहचान मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा अनेकों परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास से क्षेत्र का अभूतपूर्व विकास होगा जिसके फलस्वरूप और अधिक संख्या में श्रद्धालु आएंगे एवं स्थानीय लोगों की आजीविका में वृद्धि होने के साथ ही उन्हें रोजगार के नए अवसर भी प्राप्त होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *