10 करोड़ की नकली NCERT किताबों का बड़ा जखीरा बरामद, पुलिस टीम पुरस्कृत

उधम सिंह नगर ,

उत्तराखण्ड पुलिस को उधमसिंह नगर में नकली सामग्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने लगभग 10 करोड़ रुपये मूल्य की नकली NCERT पुस्तकों का बड़ा जखीरा बरामद किया है।

जानकारी के अनुसार, 14 मार्च 2026 की रात को रुद्रपुर कोतवाली पुलिस ने आनंदम रिजॉर्ट के पास एक कैंटर वाहन को चेकिंग के दौरान रोका। चालक ने बताया कि वह किताबें मेरठ से ला रहा है, लेकिन जांच में उसके पास ई-वे बिल नहीं मिला और दस्तावेजों में भी गड़बड़ी पाई गई।

संदेह होने पर वाहन की तलाशी ली गई, जिसमें बड़ी मात्रा में NCERT की किताबें मिलीं। पूछताछ में चालक ने संबंधित गोदाम की जानकारी दी। इसके बाद शिक्षा विभाग के अधिकारियों को मौके पर बुलाया गया, जिन्होंने प्रथम दृष्टया इन पुस्तकों को नकली बताया।

मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में गोदाम की जांच की गई, जहां करीब 10 लाख किताबों का भंडार मिला। जांच में गोदाम मालिक का नाम राजेश कुमार जैन सामने आया, जबकि इसे संदीप नामक व्यक्ति को किराए पर दिया गया था।

NCERT, नई दिल्ली से आई टीम ने जांच में पाया कि किताबों की छपाई, कागज, बाइंडिंग और कवर डिजाइन मानकों के अनुरूप नहीं थे। साथ ही “NCERT” की जगह “ACERT” लिखकर लोगों को भ्रमित करने की कोशिश की जा रही थी।

पुस्तकों के नकली होने की पुष्टि के बाद रुद्रपुर कोतवाली में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।

इस कार्रवाई पर दीपम सेठ, पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड ने पुलिस टीम की सराहना करते हुए 20 हजार रुपये के पुरस्कार की घोषणा की है।

One thought on “10 करोड़ की नकली NCERT किताबों का बड़ा जखीरा बरामद, पुलिस टीम पुरस्कृत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *