गुरमीत सिंह ने बसंतोत्सव 2026 में प्रो. डॉ. नरेश चौधरी को किया सम्मानित

हरिद्वार ,

लोक भवन में आयोजित तीन दिवसीय बसंतोत्सव 2026 के समापन अवसर पर उत्तराखण्ड के राज्यपाल ले.ज.(से.नि.) गुरमीत सिंह ने उत्कृष्ट संचालन एवं संयोजन के लिए नरेश चौधरी को विशेष रूप से सम्मानित किया।

इस भव्य आयोजन में लाखों दर्शकों ने पुष्प प्रदर्शनी एवं स्थानीय उत्पादों के विभिन्न स्टालों का अवलोकन किया तथा लोक भवन को नजदीक से देखने का अवसर प्राप्त किया। प्रदर्शनी के साथ-साथ विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया, जिनमें विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।

प्रो. डॉ. नरेश चौधरी, जो ऋषिकुल आयुर्वेद महाविद्यालय में शरीर रचना विभागाध्यक्ष हैं तथा इंडियन रेडक्रॉस की नेशनल मैनेजिंग बॉडी के सदस्य भी हैं, को राज्यपाल ने प्रतीक चिन्ह एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

राज्यपाल गुरमीत सिंह ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति अपने मूल दायित्वों का निर्वहन करता है, परंतु जो व्यक्ति अपने दायित्वों के साथ सामाजिक समर्पण की भावना से अतिरिक्त सेवाएं देता है, वह विशेष सम्मान का अधिकारी होता है। उन्होंने डॉ. चौधरी की समर्पित कार्यशैली को अनुकरणीय बताया।

समापन समारोह में उपस्थित पुष्कर सिंह धामी, कृषि मंत्री गणेश जोशी, विधायक खजान दास तथा सविता कपूर ने भी डॉ. नरेश चौधरी को बधाई दी।

उत्तराखण्ड के उद्यान एवं कृषि सचिव डॉ. एस.एन. पाण्डेय ने विभाग को दिए गए उनके उत्कृष्ट सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि डॉ. चौधरी किसी भी दायित्व को सहर्ष स्वीकार कर उसे समर्पित भाव से पूर्ण करते हैं। उद्यान विभाग के निदेशक एस.एल. सेमवाल ने भी उनके योगदान के लिए विशेष धन्यवाद ज्ञापित किया।

सम्मानित किए जाने पर डॉ. नरेश चौधरी ने राज्यपाल, मुख्यमंत्री, कृषि मंत्री एवं उद्यान विभाग के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के सम्मान उन्हें और अधिक ऊर्जा व समर्पण के साथ समाज सेवा के लिए प्रेरित करते हैं। उन्होंने कहा कि शुभचिंतकों की शुभकामनाएं उनके लिए अमूल्य पूंजी हैं, जो उन्हें निरंतर कार्य करने की शक्ति प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *