मौसम की मार से भारी नुकसान में सेब काश्तकार, सरकार से गुहार

उत्तरकाशी ,

लगातार हो रही बारिश ने जनपद उत्तरकाशी के सेब काश्तकारों की कमर तोड़ दी है। त्यूणी से लेकर आराकोट-चींवा, बलावट-मौंडा सहित पूरी बंगाड़ बेल्ट में सड़क संपर्क मार्ग जगह-जगह क्षतिग्रस्त हैं। हालात ये हैं कि पैकिंग हो चुके सेब बाजार तक नहीं पहुंच पा रहे हैं।

काश्तकारों का कहना है कि बगीचों में तोड़ान और पैकिंग पूरी हो चुकी है, मजदूर और घोड़े-खच्चर भी उपलब्ध हैं, लेकिन सड़कें बंद होने और लगातार बारिश की वजह से सेब मंडियों तक नहीं पहुंचाया जा रहा। इससे पेटियों में रखा सेब खराब होने का खतरा बढ़ गया है।

काश्तकारों की मांग

  • जिला प्रशासन और सरकार तत्काल सड़क मार्ग खोलने की व्यवस्था करें।

  • उद्यान और राजस्व विभाग मौके पर जाकर नुकसान का आकलन करें।

  • सेब काश्तकारों को उचित मुआवजा और राहत राशि उपलब्ध कराई जाए।

प्रभावित किसानों ने मुख्यमंत्री और कृषि मंत्री से गुहार लगाई है कि समय रहते कदम उठाए जाएं, अन्यथा इस सीजन का भारी नुकसान झेलना पड़ेगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *